Dussehra Kab Hai 2024: जानिए दशहरा का दिनांक, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और उससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां ! 

Dussehra Kab Hai 2024: हम सभी जानते हैं कि हमारे देश में हर साल बड़ी उत्साह के साथ विजयदशमी यानी कि दशहरा पर्व मनाया जाता है। वैसे तो हर साल अलग-अलग धर्म के बहुत तरीके के त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। लेकिन हिंदू धर्म के त्योहारों में दिवाली, दशहरा,होली इन सब का एक विशेष महत्व है। इन्हीं महत्वपूर्ण त्योहार में से विजयदशमी का त्योहार हर साल नवरात्रि की समाप्ति के बाद मनाया जाता है।जिसे हम बचपन से ही बुराई पर अच्छाई की विजय और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक मानते हैं। 

दशहरा का त्यौहार रावण पर भगवान श्री राम की विजय का स्मरण कराता है। इस दिन देश भर के सभी लोग रावण दहन के आयोजन में हिस्सा लेते हैं। जहां पर रावण के पुतले को बनाकर उसका दहन किया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में विजयदशमी का पर्व अपनी-अपनी परंपराओं के आधार पर मनाया जाता है। जैसे कि कुछ स्थानों में रामलीला का आयोजन होता है। तो कहीं भगवान श्री राम के जीवन की लीलाओं का मंचन भी किया जाता है। 

दशहरा का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा 2024 ? 

Dussehra Kab Hai 2024: हम सभी जानते हैं की विजयदशमी न केवल एक त्यौहार है बल्कि यह सत्य धर्म और न्याय के विजय का पर्व है। जो हमें जीवन में सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस साल दशहरा का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा 2024 ? या दशहरे का पर्व कब मनाया जाएगा ? इससे जुड़ी जानकारी आज के लेख में हम आपके साथ साझा करेंगे…इसलिए इस लेख में अंत तक बन रहे… 

2024 में दशहरा कब है ? 

Dussehra Kab Hai 2024: दशहरे के दिन पूरे देश में रावण का विशाल पुतला बनाकर दहन किया जाता है। हर साल यह पर्व आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष में दशमी तिथि को बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। हर साल विजयदशमी की तिथि बदलती रहती है। इसीलिए इसका अनुमान लगाना कभी-कभी कठिन हो जाता है। लेकिन हम अपनी जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि साल 2024 में विजयदशमी की शुरुआत 12 अक्टूबर की सुबह 10:58 पर हो रही है और इसका समापन 13 अक्टूबर की सुबह 9:08 पर होगा। इसीलिए 2024 में दशहरे का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन रावण का दहन पूरे देश में भक्ति भाव से किया जाएगा। 

2024 में दशहरा की तिथि और मूहर्त ! 

Dussehra Kab Hai 2024: जैसा कि हमने आपके ऊपर बताया कि विजयदशमी का त्योहार आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। अगर हम इसके मुहूर्त की बात करें तो इसका मूहूर्त पंचांग के अनुसार तय किया जाता है। 2024 में अगर दशहरे त्यौहार के मुहूर्त की बात की जाए तो ऐसा अनुमान लगाया गया है,कि इसका शुभ मुहूर्त दोपहर 2:00 से लेकर 2:56 तक रहेगा। ऐसे में पूजा करने के लिए मात्र 56 मिनट मिलेगा। वहीं अगर दशहरे वाले दिन पुतले को जलाने का शुभ मुहूर्त बताया जाए तो यह शाम के 5:55 से लेकर 7:28 तक रहेगा। 

दशहरा का महत्व क्या है ? 

Dussehra Kab Hai 2024: दशहरे त्यौहार का हमारे देश में काफी महत्व है। क्योंकि यह बहुत दिन है जिस दिन भगवान राम ने अहंकारी रावण को युद्ध में हराया था और उसका वध भी किया था। इसके अलावा यह वही दिन है जब दुर्गा माता के द्वारा महिषासुर पर भी विजय प्राप्त हुई थी। इस प्रकार से देखा जाए तो दशहरा झूठ पर सच की जीत का प्रतीक है। इस त्यौहार को हमारे देश में हिंदू धर्म में विजय का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन  दुर्गा पाठ रखा जाता है और साथ ही साथ दुर्गा माता के नाम पर हवन भी कराया जाता है। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *