DA Arrear in MP 2024: राज्य कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, रक्षाबंधन से पहले होगा डीए एरियर का भुगतान, लाडली बहनों को भी मिलेगा तोहफ़ा 

DA Arrear in MP: मध्य प्रदेश वित्त विभाग द्वारा कर्मचारियों को रक्षा बंधन के पर्व से पहले एक बड़ी खुशखबरी दी गयी है। राज्य के 10 लाख से अधिक कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान किया जाएगा। राज्य के वित्त विभाग ने दूसरे सभी विभागों को बकाया की दूसरी क़िस्त की रकम मुहैया करा दी है। सावन के महीने में अक्सर राज्य सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए कई अहम फ़ैसले लिए जाते हैं। 

DA Arrear in MP

DA Arrear in MP: मुख्यमंत्री नें लिया फ़ैसला

DA Arrear in MP: हाल ही में एक ज़रूरी मीटिंग में एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फ़ैसला भी लिया है। सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को डीए एरियर की पहली क़िस्त का भुगतान रक्षाबंधन से पूर्व बैंक एकाउंट्स में कर दिया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को 46 फ़ीसदी की दर से DA का भुगतान कर रही है।

Read More: 7th Pay Commision Latest Update 2024: 7 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस राज्य सरकार ने किया सैलरी बढ़ाने का ऐलान, जाने यहां! 

DA Hike Latest Update 2024: अगस्त से कितना बढ़ने वाला है DA? जल्द आने वाली है सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी !

7th Pay Commision: सरकारी कर्मचारियों के लिए आया बड़ा आदेश,अब कर्मचारी भी बन सकेंगे इसका हिस्सा, जानिए जरूरी खबर !  

7th Pay Commission Latest News 2024: मोदी सरकार ने की  महंगाई भत्ते में वृद्धि की नयी दरें जारी, DA DR में भी 50% तक बढ़ोतरी

भुगतान की प्रक्रिया शुरू

DA Arrear in MP: राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चुनाव से ठीक पहले 4% की बढ़ोतरी की थी। हालांकि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2023 से बढ़ाया गया था लेकिन इसका भुगतान 2024 के अप्रैल महीने से शुरू हुआ। अब डीए एरियर की पहली किस्त का भुगतान रक्षाबंधन के त्योहार से पहले किया जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 42% से बढ़कर 46% कर दिया गया था। चार फ़ीसदी की इस बढ़ोतरी से राज्य कर्मचारियों के मासिक वेतन में ₹620 से ₹8000 तक की बढ़त देखने को मिली है। 2024 के मार्च महीने में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से DA में चार फ़ीसदी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया गया था। 

DA Arrear in MP

लाडली बहनों को भी मिलेगा तोहफ़ा

DA Arrear in MP: राज्य कर्मचारी और अधिकारियों के अलावा मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहनों को भी रक्षाबंधन से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। लाडली बहन योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए अधिक देने की देने का निर्णय लिया गया था। 

राज्य सरकार की योजना के तहत सभी लाडली बहनों को 1250 रुपए हर महीने दिए जाते हैं लेकिन रक्षाबंधन के अवसर को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपए अधिक ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि अगस्त के महीने में की सभी लाडली बहनों के बैंक अकाउंट में सरकार ₹1500 जमा करेगी।

Lasthopenews Home Page

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *