Jamghat Kab hai 2024: इस साल कब उड़ानी होगी पतंग, जानिए 2024 में कब है जमघट ? 

Jamghat Kab hai: जमघट त्यौहार विशेष रूप से नवाबों के शहर लखनऊ में दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इस त्यौहार में पटाखे नहीं छोड़े जाते हैं बल्कि पतंगबाजी की जाती है। पतंगबाजी के इस त्यौहार का नाम जमघट रखा गया है। जमघट के दिन लोग सुबह से ही अपने छत पर जमा होकर पतंग उड़ाना शुरू कर देते हैं। इस त्यौहार के दिन लोगों के मध्य पतंगबाजी की प्रतियोगिता भी होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इस साल 2024 में जमघट किस दिन मनाया जाएगा ? यह जानने के लिए इस लेख में अंत तक बन रहे… 

2024 me jamghat kab hai ? 

2024 me jamghat kab hai: इस साल 2024 में जमघट दीपावली के अगले दिन यानी की 1 नवंबर को मनाया जाएगा। यह विशेष त्योहार सभी धर्म के लोग बड़ी उत्साह के साथ मनाते हैं इस दिन चारों तरफ शहर में पतंगबाजी की होड़ लगी रहती है। विशेष रूप से यह त्यौहार बच्चों और जवान लड़कों द्वारा मनाया जाता है। 

Jamghat kis din manaya jayega ? 

जमघट का त्योहार प्राचीन काल के परंपरा से चला आ रहा है। दरअसल प्राचीन काल में लखनऊ के नवाब दीपावली के अगले दिन शाही पतंग बाजी करते थे। तभी से यह त्यौहार जमघट के नाम से मशहूर हो गया। पतंगबाजी को नवाबों का शौक भी कहा जाता है। पुराने समय में नवाब अपनी पतंग को दुल्हन की तरह सजाया करते थे और उसमें सोने और चांदी के तारों से कढ़ाई करवाते थे। इस दिन लखनऊ में पतंग बाजी की बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। 

जमघट क्यों मनाया जाता है ? 

जमघट का त्यौहार सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर मनाते हैं। इस त्यौहार की सबसे खास बात यही है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सब लोग मिलकर साथ में पतंग उड़ाते हुए नजर आते हैं। इस त्यौहार में हमे धार्मिक सद्भाव भी देखने को मिलता है। इस त्यौहार के दिन लोगों को पतंगबाजी देखने में काफी दिलचस्प लगी रहती है। लखनऊ में लोगों का मानना है कि इस दिन का इंतजार लोग साल भर बड़ी बेसब्री से करते हैं। इस साल जमघट का त्योहार 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *