Upcoming DA Hike 2024: 3 या 4 % तक हो सकती है बढ़ोतरी, जानिए क्या होता वेतन पर इसका असर ! 

Upcoming DA Hike 2024: आने वाले समय में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ते को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। सरकार द्वारा इस बार महंगाई भत्ते में देरी से कर्मचारियों के मध्य नाराजगी देखी जा रही है। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि अक्टूबर महीने के अंत तक कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा की जा सकती है… ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार इस बार 3 प्रतिशत तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है।

वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है इसके बाद यह बढ़कर 53% हो जाएगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 3 महीने के एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि आने वाले समय में महंगाई भत्ते को लेकर सरकार क्या कदम उठा सकती है… यह जानने के लिए इस लेख में अंत तक बन रहे… 

Content in Article

Upcoming DA Hike 2024 | कौन होगा लाभार्थी ? 

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से वर्तमान में कार्यरत सरकारी कर्मचारी और रिटायर हो चुके पेंशनधारियों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते की गणना उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, एआईसीपीआई इंडेक्स (AICPI Index) के आधार पर किया जाता है। जो देश भर में खुदरा कीमतों में हो रहे बदलाव को मापता है। यह बढ़ोतरी सरकार के निर्णय के साथ हर 6 महीने में की जाती है। जिससे कर्मचारियों को महंगाई से निपटने में सहायता मिलती है। 

कर्मचारियों में बढ़ रहा है असंतोष ! 

हम सभी जानते हैं कि सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा करती है। एक बार 2024 में जनवरी में घोषणा की जा चुकी है और दूसरी बार जुलाई में बढ़ोतरी होने वाली थी। लेकिन इसमें काफी देरी कर दी गई है। महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा में होने वाली देरी से सभी सरकारी कर्मचारियों में असंतोष का माहौल बना हुआ है। इस बार सरकार ने इसे खींचकर अक्टूबर महीने तक कर दिया है। अब आने वाले समय में बताया जाएगा की सरकार कब तक इसे लागू करती है। 

सैलरी में होगा परिवर्तन ! 

यदि सरकार महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर देती है तो इससे कर्मचारियों के मासिक वेतन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। उदाहरण के लिए यदि किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी ₹50000 है और उसमें 3 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है तो सैलरी में 1500 अतिरिक्त मिलेंगे। साथ ही अगर जुलाई से सितंबर 2024 का एरियर भी जोड़ दिया जाता है तो यह 4500 रुपए हो जाएगा। जो अगले महीने की सैलरी के साथ जारी कर दिया जाएगा। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *