DA Hike Latest Update: दीवाली पर मिलेगा बोनस, DA में भी हो सकती है बढ़ोतरी ! 

DA Hike Latest Update: कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने अभी फिलहाल महंगाई भत्ते को लेकर के कोई विशेष घोषणा नहीं की है। लेकिन सिक्किम राज्य ने अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। दरअसल राज्य के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा करने की घोषणा कर दी गई है। जिसके चलते अब सिक्किम के राज्य कर्मचारियों को 50% की महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। आज के इस लेख में हम आपको महंगाई भत्ते से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने वाले हैं… इस लेख में अंदर तक बन रहे… 

DA Hike Latest Update: 4 % हो सकती है बढ़ोतरी ! 

सिक्किम राज्य के कर्मचारियों को अभी तक 46% महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा था। सरकार की इस घोषणा के बाद चार फ़ीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बाद अब कर्मचारियों को 50% तक महंगाई भत्ता मिलेगा। वैसे तो केंद्र के सरकारी कर्मचारियों को वर्तमान में 50% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है। लेकिन कर्मचारी अब साल के दूसरे पड़ाव में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। फिलहाल सरकार ने ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

कब तक मिलेगा लाभ ? 

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। आने वाली केंद्रीय बैठक में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर के कोई घोषणा की जा सकती है। लेकिन फिलहाल सरकार ने इसे लेकर कोई सूचना जारी नहीं की है। लेकिन यह अनुमानित है कि कैबिनेट मीटिंग में इसको लेकर कोई अपडेट जारी हो सकती है। महंगाई भत्ते की घोषणा एआईसीपीआई इंडेक्स (AICPI Index) के आंकड़ों के अनुसार की जाएगी। इन आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ते के अगले चरण में इस बार 3% तक बढ़ोतरी हो सकती है। 

AICPI Index है महत्वपूर्ण ! 

AICPI Index महंगाई भत्ते को निर्धारित करने के लिए एक महत्वपूर्ण आंकड़ा है। जनवरी 2024 से जून 2024 तक के आंकड़े अभी तक जारी हो चुके हैं। जिस हिसाब से इस बार 3% तक के बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। जनवरी माह में आंकड़ा 138.99 अंक पर था जो की फरवरी में बढ़कर 139.2 पर आ गया था। इसके मुताबिक 3% की वृद्धि हो सकती है। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *