Bhai Dooj kab hai 2024: जानिए भाई दूज कब है? भाई दूज का शुभ मुहूर्त, भाई दूज के पूजा की विधि !
Bhai Dooj kab hai 2024, bhai dooj kab ki hai: हर साल रक्षाबंधन की ही तरह भाई दूज का त्यौहार भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हर साल यह त्यौहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि इस साल 2024 में भाई दूज कब मनाया जाएगा ? (Bhai Dooj kab manaya jayega) यह जानने के लिए इस लेख में अंत तक बन रहे…
2024 me Bhai Dooj kab hai ?
bhai dooj kab hai 2024 mein: भाई दूज का त्यौहार भाई बहनों के प्रेम भरे बंधन का प्रतीक है। जिसमें बहने प्रेम पूर्वक अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और भाई अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने का वादा करते हैं।
साथ ही उन्हें तोहफा भी देते हैं। भाई दूज का त्योहार बेहद शुभ माना जाता है। यह त्यौहार दीवाली उत्सव के पांचवें दिन मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि 2024 में भाई दूज 2 नवंबर 2024 को रात में 8:21 से शुरू होगा। वहीं इसका समापन 3 नवंबर 2024 को होगा। तो इस हिसाब से इस साल भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024,रविवार के दिन मनाया जाएगा।
Bhai dooj me Pooja karne ka sahi samay 2024
भाई दूज के दिन सभी बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं। और भाई के लंबी आयु की कामना करती है। लेकिन हम आपको बता दे की तिलक करने का भी एक सही समय निर्धारित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल तिलक करने का सही समय 3 नवंबर को पूरे दिन हो सकता है। भाई दूज की तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को रात 8:21 से शुरू हो जाएगी और यह अगले दिन 3 नवंबर तक रहेगी।
Bhai dooj ke din pooja karne ki vidhi
भाई दूज के दिन सभी भाई बहनों को सुबह उठकर स्नान करना चाहिए। नए और साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। फिर तिलक की थाली तैयार कर लेनी चाहिए। उस थाली में फल,फूल, मिठाई, कुमकुम, चंदन, रोली, सुपारी इत्यादि जैसी चीज रखी जा सकती हैं। इसके बाद भाई को साफ सुथरी जगह बैठाया जाता है।
फिर शुभ मुहूर्त के अनुसार भाई को तिलक करके मिठाई खिलाई जाती है। और उन्हें फल, सुपारी, सूखा नारियल इत्यादि जैसी चीज भी दी जाती है। अंत में बहने अपने भाई की आरती उतार करके अपने भाइयों से उपहार लेती हैं। और दोनों के बीच सदा प्रेम बनाए रखने का भगवान से कामना करती हैं।