DA Hike Latest News 2024: शून्य होगा महंगाई भत्ता या देखने को मिलेगा इजाफ़ा, कर्मचारियों के किन भत्तों में होगी बढ़त?

DA Hike Latest News 2024: महंगाई भत्ते को लेकर बहुत लंबे समय से चर्चा हो रही थी। हालांकि अभी तक यह एक दुविधा का विषय बना हुआ है। ऐसा कहा जा रहा था कि 50% महंगाई भत्ता होने पर डीए को बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा और महंगाई भत्ता शून्य कर दिया जाएगा। 1 जुलाई 2024 से ऐसा करने की बात चल रही थी। 

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और सरकार के भीतर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को 50% डीए और सेवानिवृत कर्मचारियों को डीआर दिया जा रहा है। इसके बावजूद केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कोई बहुत अच्छी न्यूज़ नहीं है। जुलाई का महीना ख़त्म हो चुका है लेकिन अभी तक महंगाई भत्ता जीरो नहीं किया गया है। 

DA Hike Latest News 2024

DA Hike Latest News 2024: अन्य भत्तों में होगा इजाफ़ा 

DA Hike Latest News 2024: डीए के 50% होने पर अब हाउस रेंट अलाउंस जैसे कुछ अन्य भत्तों में भी इजाफ़ा किया जाएगा। महंगाई भत्ते के 50% पर जाने पर अन्य भत्तों में 25% की दर से वृद्धि होती है। नियम के हिसाब से 50% डीए होने पर HRA को रिवाइज किया जाता है लेकिन अभी तक सरकार ने महंगाई भत्ते को शून्य करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसीलिए यह कहना भी मुश्किल है की मूल वेतन के साथ इसे जोड़ा जाएगा या नहीं।

Read More: 7th Pay Commision Latest Update 2024: 7 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस राज्य सरकार ने किया सैलरी बढ़ाने का ऐलान, जाने यहां! 

7th Pay Commision: सरकारी कर्मचारियों के लिए आया बड़ा आदेश,अब कर्मचारी भी बन सकेंगे इसका हिस्सा, जानिए जरूरी खबर !  

8th Pay Commission 2024: अभी-अभी आई बड़ी खबर, जानिए आठवां वेतन आयोग लागू होने पर किसकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी।

8th Pay Commission 2024: सरकार बनते ही 8वें वेतन आयोग लागू करने की मांग, 8th Pay आने से कितना बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन!

शून्य नहीं होगा महंगाई भत्ता

DA Hike Latest News 2024: कर्मचारियों के लिए कोई कोई सकारात्मक ख़बर देखने को नहीं मिल रही है। फ़िलहाल सरकार कर्मचारियों के डीए को शून्य करने का विचार नहीं कर रहे हैं। महंगाई भत्ते की गणना पहले की तरह ही आगे भी चलती रहेगी। डीए को शून्य न करने का एक कारण बेस ईयर भी है। पिछली बार जब बेस ईयर को बदला गया था, तभी महंगाई भत्ते को भी शून्य किया गया था लेकिन वर्तमान समय में बेस ईयर में बदलाव की कोई ज़रूरत नहीं दिखाई पड़ रही है। यही कारण है की सभी सरकारी व केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 50% दर से ही आगे बढ़ाया जाएगा।

DA Hike Latest News 2024

कितनी फ़ीसदी हो सकता है डीए?

DA Hike Latest News 2024: एआईसीपीई इंडेक्स को देखकर ही महंगाई भत्ते में कोई भी बदलाव किया जाता है। ऐसे में अगर विशेषज्ञों की माने तो महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 2024 के जनवरी महीने में सीबीआई इंडेक्स का आँकड़ा 138.9 पर चला गया था जिससे डीए 50.84% कर दिया गया। फिलहाल महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सितंबर या अक्टूबर तक कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो डीए 53% (DA Hike Latest News 2024) हो जाएगा।

Lasthopenews Home Page

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *