EPS Latest Update 2024: सरकार ने दिया कर्मचारियों को आदेश, बदल दिए बहुत से नियम ! 

EPS Latest Update: सरकार द्वारा EPS से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार ने EPS 95 के नियमों में बदलाव करते हुए 6 महीने से कम सेवा वाले कर्मचारियों को निकासी की अनुमति दे दी है। टेबल डी में संशोधन करने से लगभग 23 लाख कर्मचारियों को निकासी का लाभ मिलने वाला है। जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने वाली है। 

EPS Latest Update 2024

EPS Latest Update: क्या होगा नया नियम ! 

सरकार ने कर्मचारी पेंशन योजना के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है।  इस बदलाव के अंतर्गत 6 महीने से कम अंशदाई सेवा वाले कर्मचारी अब EPS खाते से आसानी से पैसा निकाल सकेंगे। इससे हर साल लगभग 7 लाख से अधिक कर्मचारी लाभ उठा सकेंगे। 

क्यों जरूरी था बदलाव ! 

श्रम मंत्रालय ने यह घोषणा की है कि अब EPS के तहत 6 महीने से कम समय तक योगदान करने वाले कर्मचारी भी EPS अकाउंट से अपना पैसा निकाल सकेंगे। यह संशोधन उन कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया है जिनके क्लेम आवेदन सेवा की न्यूनतम अवधि पूरी ना हो पाने के कारण खारिज कर दिए जाते हैं। इस नियम में बदलाव होना जरूरी था क्योंकि 2023 से 24 में 7 लाख विड्रोल क्लेम आवेदन खारिज कर दिए गए थे। क्योंकि यह उम्मीदवारों ने 6 महीने से कम समय तक EPS में योगदान किए थे।

श्रम मंत्रालय का आया बयान ! 

श्रम मंत्रालय ने कहा है कि यह बदलाव EPS 95 स्कीम के उन कर्मचारियों के लिए है जो 10 साल तक लगातार योगदान नहीं दे पाए थे और बीच में ही स्कीम को छोड़ दिए थे। अब यह सदस्य अपना अनुदान का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। श्रम मंत्रालय की घोषणा से 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है। 

कैसे मिलेगा इसका लाभ ! 

नए नियम के अंतर्गत किसी भी कर्मचारी को अपने Employment Deduction Period और वेतन पर आधारित लाभ मिलेगा। यह लाभ तब भी मिलेगा जब कर्मचारियों ने 6 महीने से कम काम किया हो। इससे कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के अनुसार फंड प्राप्त हो जाएगा। सरकार यह कदम उन लाखों कर्मचारियों के लिए लेकर लाई है जो अब तक EPS से उचित लाभ नहीं प्राप्त कर पाए थे। इस बदलाव से संबंधित सभी कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि अपने संबंधित कार्यालय में संपर्क करके इस बदले हुए नियम का लाभ उठा सकते हैं। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *