Tulsi Vivah kab hai 2024: तुलसी विवाह कब मनाया जाएगा, तुलसी विवाह कब है, जानिए इस दिन का महत्व और तुलसी विवाह विधि ! 

Tulsi Vivah kab hai: हिंदू धर्म के सभी शुभ दिनों में से एक विशेष दिन तुलसी विवाह को भी माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु और मां तुलसी को समर्पित किया गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की शालिग्राम के रूप में और तुलसी के पौधे की शादी की जाती है।

इस दिन सभी हिंदू धर्म के लोग तुलसी विवाह का आयोजन पूरे भारत में धूमधाम और अत्यंत उत्साह के साथ करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि 2024 में तुलसी विवाह कब है और साथ ही इससे जुड़ी कुछ अन्य जानकारियां भी साझा करेंगे…यह जानने के लिए इस लेख में अंत तक बन रहे… 

Content in Article

2024 mein tulsi vivah kab hai | Tulsi Vivah ka shubh muhurat 

इस साल 2024 में अगर तुलसी विवाह के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो तुलसी विवाह इस साल 13 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर 2024 को 4:4 शाम से शुरू होकर अगले दिन 13 नवंबर 2024 को 1:01 तक रहेगा। 

Tulsi Vivah ki Puja vidhi ( तुलसी विवाह विधि ) 

तुलसी विवाह के दिन विशेष रूप से व्रत रखा जाता है। जिसे शाम को विवाह समारोह के आरंभ होने के पश्चात तोड़ा जाता है। इस दिन हिंदू विवाह की तरह ही फूलों और रंगोली से एक सुंदर मंडप का निर्माण किया जाता है और तुलसी के पौधे और भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्नान करने के बाद उन्हें फूलों और मालाओं से भी सजाया जाता है।

इसके बाद इन दोनों का विवाह करने के लिए एक धागे से बांध दिया जाता है। तुलसी विवाह समारोह का अंत समस्त भक्तों द्वारा नव विवाहित युगल पर चावल और सिंदूर की वर्षा के साथ होता है। विवाह के अंत में अंत में सभी भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। 

तुलसी विवाह का महत्व क्या है ? 

तुलसी विवाह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भारत में यह तिथि हिंदू शादियों के मौसम की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देव उठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू शास्त्रों में इस दिन के बाद से ही सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य शुरू किए जाते हैं। इस दिन तुलसी विवाह को आयोजित करना अत्यंत शुभ और मंगलदायक सिद्ध होता है। जो लोग अपने घर में तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं। उनका घर सभी परेशानियों से दूर रहता है और धन संपत्ति से भरा रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *